रांची: झारखंड आंदोलनकारी और पूर्व विधायक स्व. दुर्गा सोरेन की जयंती पर गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। नामकुम स्थित दुर्गा सोरेन स्मारक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर विचार साझा करते हुए कहा कि स्व. दुर्गा सोरेन अलग झारखंड राज्य आंदोलन के मजबूत स्तंभ थे। उनकी भूमिका और योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।