रामगढ़: ए’ला एंग्लाइज स्कूल भुरकुंडा में शनिवार को नवरात्रि महोत्सव श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। अवसर पर विद्यालय प्रांगण को रंगीन पताकाओं, फूल मालाओं और रंगोली से सजाया गया। महोत्सव का शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य विजयंत कुमार ने मां दुर्गा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्जवलित कर की। इसके उपरांत मां दुर्गा की सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की गई। भक्तिभाव के साथ मां दुर्गा की आरती की गई। इसके उपरांत छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में रंग-बिरंगे परिधानों में गरबा और डांडिया की मनमोहक प्रस्तुत दी। वहीं बच्चों द्वारा दुर्गा स्तुति, भजन, कविता पाठ और नाटक जैसी विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा नवदुर्गा के नौ स्वरूपों में जीवंत प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य विजयंत कुमार ने कहा कि नवरात्रि नारी शक्ति और सम्मान का प्रतीक है। इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को संस्कृति से जोड़ने का बेहतर माध्यम होते हैं।
आयोजन को सफल बनाने में में संस्कृत विभाग प्रभारी सिद्धार्थ कुमार, चंचला कुमारी और ट्विंकल पॉल का विशेष योगदान रहा। मौके पर केजी की प्राचार्या अंजू पटेल, प्रशासक संजय कुमार, धर्मेश सोनी, कंचन दास, सूरज देव सिंह, सिद्धार्थ कुमार, अनुराग मद्धेशिया, गौरव कुमार साहू, सुजय कुमार, अजीत शर्मा, अजीत सिंहा, वैभव कुमार, राजन कुमार, मिथलेश बेदिया, ट्विंकल पॉल, सपना मिंज, सरिता कुमारी, शबाना खातून, सुमन खलखो, नीतू सिंह, गीता प्रसाद, रुचि सिंह, सीमा हेंब्रम, चंचला कुमारी, ललिता कुमारी, काजल बनर्जी, सोनी कुमारी, बबीता कुमारी, शीला देवी, वर्षा टेटे, पूजा कुमारी सहित कई अभिभावक मौजूद थे।