रामगढ़: भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष सह वरीष्ठ श्रमिक नेता राम विनय त्रिपाठी के निधन पर भुरकुंडा शाखा कार्यालय में शनिवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र के अधिकारी, सभी ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधि, सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए।
शोक सभा की शुरुआत भारत माता, भगवान विश्वकर्मा और भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके उपरांत स्वर्गीय राम विनय त्रिपाठी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित किया गया इसके उपरांत सभी ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। वहीं लोगों ने राम विनय त्रिपाठी के साथ जुड़ी अपनी स्मृतियों और मजदूर हित उनके उल्लेखनीय कार्यों को साझा किया। शोक सभा की अध्यक्षता सीसीएल सीकेएस के अध्यक्ष निर्गुण महतो और संचालन बीएमएस के पूर्व जिला मंत्री शिवशंकर सिंह ने किया।
शोक सभा में मुख्य रूप से सीसीएल बरका-सयाल महाप्रबंधक अजय सिंह, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश संगठन मंत्री ब्रजेश कुमार और प्रदेश महामंत्री राजीव रंजन सिंह, अखिल भारतीय खान मजदूर संघ के अध्यक्ष संजय कुमार चौधरी शामिल हुए। महाप्रबंधक अजय सिंह ने शोक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्वर्गीय राम विनय त्रिपाठी ने जीवन के 50 वर्ष से अधिक समय तक हमलोगों का मार्गदर्शन किया। उनका निधन भारतीय मजदूर संघ के साथ-साथ हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है।
अवसर पर शोक संवेदना व्यक्त करनेवालों सीसीएल बरका-सयाल एसओपी अजय कुमार, उरीमारी परियोजना पदाधिकारी दिलीप कुमार, बिरसा परियोजना पदाधिकारी सुबोध कुमार, एरिया ऑफिसर पर्सनल विवेक कुमार, उरीमारी परियोजना पर्सनल ऑफिसर राजीव वर्मा, सीसीएल सीकेएस महामंत्री शशिभूषण सिंह, सीसीएल सेफ्टी बोर्ड सदस्य जेपी झा, विकास कुमार, विशाल कुमार, श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि दशरथ कुर्मी, नरेश मंडल, अशोक गुप्ता, पप्पू सिंह, शिवशंकर पांडेय, केदार राम, खजांची राम, किरण कुमार, देवकांत शर्मा, सीकेएस क्षेत्रीय अध्यक्ष हरिनाथ महतो, सचिव शंभू प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष श्रीकांत गुप्ता, भुरकुंडा शाखा अध्यक्ष नौशाद आलम, सचिव अनिल पासवान, बिरसा शाखा अध्यक्ष दिनेश मुंडा, सचिव संतोष पांडेय, उरीमारी शाखा अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह, सचिव सुभाष ओझा, प्रदीप रजवार, जगमोहन बेदिया, संजीव सिंह, दिलीप कुमार गोस्वामी, पिंकू सिंह, रणविजय सिंह, ओमप्रकाश सिंह, संजय सिंह, मुकेश कुमार, मिथलेश, अशोक सहित अन्य उपस्थित रहे।