रांची: जनता दल यूनाईटेड के वरीय नेता धर्मेंन्द्र तिवारी ने शुक्रवार को रांची के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया। इस क्रम में स्टूडेन्ट फेडरेशन छठ पूजा समिति, बड़ा तालाब, रांची के अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा और चुटिया के 21 महादेव छठ घाट समिति के गौतम देव ने अंग वस्त्र ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया। साथ ही व्यवस्थाओं से अवगत कराया।

इस दौरान धर्मेंद्र तिवारी छठ घाटों पर व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पर संतोष जताते हुए कहा कि जिला प्रशासन ने छठ घाटों पर बेहतर व्यवस्था की है। समूचित प्रकाश के साथ-साथ व्रतियों के लिए पर्याप्त चेंजिंग कक्ष बनाए गए हैं। छठ महापर्व पर इस तरह की व्यवस्था राजधानी में पहली बार देखने को मिली है। जो काफी सुखद है। इसके लिए रांची उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक, नगर निगम के प्रशासक सहित इस कार्य में लगे सभी पदाधिकारी और कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। 

निरीक्षण में जदयू प्रदेश महासचिव सोमेन दत्ता, प्रदेश महासचिव आशीष शीतल मुंडा, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अशोक ठाकुर, सचिन भारती, शुभम गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

By Admin

error: Content is protected !!