रांची: झारखंड लोकभवन में शुक्रवार को आयोजित समारोह में झारखंड हाईकोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र सोनक ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। समारोह में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हुए। शपथ ग्रहण के उपरांत राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री न्यायाधीश को पुष्प गुच्छ देकर बधाई और शुभकामनाएं दी।

शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री सह रांची लोकसभा के सांसद संजय सेठ, झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, मंत्री राधा कृष्ण किशोर समेत कई न्यायाधीश और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

By Admin

error: Content is protected !!