रामगढ़: एकल अभियान संच पतरातु के हरिहरपुर पंचायत अंतर्गत राजाबेड़ा में शनिवार को वनयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसु वनयात्रियों को ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक रिति-रिवाज से स्वागत किया गया। अतिथियों ने सर्वप्रथम सरस्वती माता और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। इसके साथ ही ओंकार, गायत्री मंत्र, विजय महामंत्र, सरस्वती वंदना एवं हनुमान चालीसा मंत्र उच्चारण के साथ कार्यक्रम का शुभारंम किया गया। अवसर पर विद्यालय के बच्चों के द्वारा बाल गीत और देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। वहीं बच्चों ने गिनती, पहाड़ा और सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्नों के उत्तर दिए। इस दौरान बच्चों के बीच गर्म कपड़े और पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से एकल अभियान राष्ट्रीय महिला समिति उपाध्यक्ष रेखा जैन, दक्षिण झारखंड संभाग अध्यक्ष राज जैन, महिला समिति कोषध्यक्ष राज राजगढ़िया, रांची चैप्टर कोषाध्यक्ष मोनिका जैन, सेवा यात्रा प्रभारी सुमन मिनोया, महिला समिति अध्यक्ष अक्लमा राजगढ़िया, महिला समिति सदस्या सीमा राजगढ़िया, लाड़ी होरा, कांति सेट, शोभा अग्रवाल, रीना जैन, उषा संथल्या, मंजू सरफी, मीना जैन, शशि कुजरा, प्राथमिक विद्यालय राजा बेड़ा के प्रधानाचार्य महेंद्र चौधरी, शिक्षक धनेश्वर कुमार, रामगढ़ अंचल अभियान प्रमुख खीरेंद्र कुमार, संच प्रमुख पतरातु नागेश्वर महतो, भुरकुंडा संच प्रमुख शांति देवी, आचार्या सुनीता देवी, सुमन्ती देवी, ग्राम प्रमुख अनिता देवी, सत्संग प्रमुख सुनीता देवी सहित अन्य  उपस्थित रहे।

By Admin

error: Content is protected !!