गिरिडीह: ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 130 वीं जयंती को ‘देशप्रेम दिवस’ के रूप में मनाया। इस अवसर पर पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता-समर्थक झंडा मैदान में जमा हुए तथा नेताजी को याद कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अगुवाई करते हुए पार्टी के जिला संयोजक राजेश यादव ने कहा कि नेताजी के महान संघर्ष और योगदानों को बुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने ऐसे आजाद भारत की कल्पना की थी, जहां किसी भी इंसान का शोषण नहीं हो। समाजवादी सिद्धांतों पर आधारित व्यवस्था निर्माण उनका लक्ष्य था।
वहीं उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि गिरिडीह नगर निगम चुनाव में जनता के सहयोग से प्रत्याशी देकर मजबूती से चुनाव लड़ा जाएगा। जन सहयोग से जीता हुआ व्यक्ति ही गिरिडीह नगर निगम को सही नेतृत्व दे सकता है।
कार्यक्रम को सोमनाथ मुखर्जी, देवेंद्र पांडेय, शंभू ठाकुर, रामलाल मंडल, संजय चौधरी, मनोज यादव, कुलदीप नारायण आदि ने भी संबोधित करते हुए नेता जी को याद कर उनके रास्ते चलने का संकल्प दोहराया। मौके पर कुलदीप नारायण, सोमनाथ मुखर्जी, देवेंद्र कुमार पाण्डेय, शंभू ठाकुर, रामलाल मंडल, फोदार सिंह, शंभू तुरी, मनोज यादव, संजय चौधरी, मुकेश यादव, परमेश्वर रविदास, महेंद्र साव, चोवा रजक, महेंद्र चौधरी, विष्णु कोल, संतोष राय, साहेब यादव, राजू शर्मा, पंकज वर्मा, दिनेश्वर यादव, बालेश्वर यादव, टिपन भोगता, अर्जुन पासवान, दीपक पासवान, आदित्य वर्मा सहित अन्य मौजूद थे।
