उरीमारी (हजारीबाग): विस्थापित संघर्ष मोर्चा उरीमारी पोटंगा ने शनिवार को मुंशी ऑफिस के निकट शोक सभा का आयोजन किया। शोक सभा में उरीमारी हेसाबेड़ा निवासी कृष्णा किस्कू (हेसाबेड़ा) के अकास्मिक निधन होने पर इनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया।
शोक सभा बिसमो उरीमारी-पोटंगा के वरीय उपाध्यक्ष सीताराम किस्कू की अध्यक्षता मे किया गया।
मौके पर सचिव महादेव बेसरा के कहा कि कृष्णा किस्कू के असमय निधन हो जाने से समिति को बहुत बड़ा क्षति हुआ हैं इनकी कमी समिति को हमेशा रहेगा क्योंकि कृष्णा किस्कू बहुत ही होनहार था अपने जिम्मेवारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पूरा करता था चाहे सामाजिक कार्य हो धार्मिक कार्य हो या रोजगार से जुड़ा हुआ कार्य हो वह फुटबॉल खिलाडी के रूप मे एक अच्छा गोलकीपर भी था इनकी कमी समिति को हमेशा रहेगी।
शोक सभा में पंचायत समिति सदस्य गीता देवी, कज़रू उरांव, सीतामनी देवी, फूलमती किस्कू, फूलमुनी देवी, तेतरी देवी, दशाराम हेम्ब्रोम, सिगु हेम्ब्रोम, तालो बेसरा, वासदेव सोरेन, राजेन्द्र किस्कू, सरोज मुर्मू, लालदेव सोरेन, कुला प्रजापति, बिनोद प्रजापति, बिजय हंसदा, शिवा उरांव, किशन किस्कू, चाँद बेसरा, उमेश, अनिल, अमित, सुनील, विशाल, देवा, आकाश, राहुल, रमेश सहित कई लोग शामिल थे।

By Admin

error: Content is protected !!