दिव्यांग जनों के नाम रहा दिन 

नई दिल्ली: राष्ट्रपति भवन में गुरुवार को दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को समर्पित ‘पर्पल फेस्ट’ आयोजित किया गया। सुबह से अमृत उद्यान दिव्यांगजनों के लिए खोला गया, जहाँ 8,000 से अधिक लोगों ने भ्रमण किया और विभिन्न संगठनों के स्टॉल पर खेल-शिक्षा गतिविधियों में हिस्सा लिया। वहीं शाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओपन एयर थिएटर पहुंचीं और दिव्यांग कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देखीं।

अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि राष्ट्रपति ने कहा कि समावेशी समाज के निर्माण के लिए दिव्यांगजनों का सशक्तिकरण अत्यंत महत्वपूर्ण है। हालांकि, यह केवल सरकार के प्रयासों से संभव नहीं है। इसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति और संस्था की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने ने कहा कि हम वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के सामूहिक लक्ष्य की ओर अग्रसर हैं। दिव्यांगजन इस यात्रा में समान भागीदार हैं। समाज के प्रत्येक सदस्य का यह उत्तरदायित्व है कि उन्हें समान अवसर और सम्मान के साथ प्रगति करने का अवसर प्रदान किया जाए। राष्ट्रपति ने कहा कि दिव्यांगजनों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्हें इस यात्रा में सरकार और समाज का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

बताते चलें कि भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘पर्पल फेस्ट’ का उद्देश्य विभिन्न प्रकार की विकलांगताओं और लोगों के जीवन पर उनके प्रभाव के बारे में जागरूकता बढ़ाना और समाज में विकलांग व्यक्तियों की समझ, स्वीकृति और समावेश को बढ़ावा देना है।

By Admin

error: Content is protected !!