नई दिल्ली:  मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर बिहार से राज्यसभा सांसद बने नीतीश कुमार ने शुक्रवार को शपथ ग्रहण किया। उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद बीते 16 मार्च को नीतीश कुमार बिहार से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। बताते चलें कि नीतीश कुमार ने चारों सदनों में सदस्य बनने का रिकॉर्ड कायम किया है। पहली बार राज्यसभा सदस्य बने हैं। वे पूर्व में लोकसभा, बिहार विधान परिषद और दो बार बिहार विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं।

मौके पर केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, अर्जुन मेघवाल, जेपी नड्डा, राजीव रंजन, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, लोकसभा सदस्य राजीव प्रताप रूडी राज्यसभा सदस्य जयराम रमेश, राजीव शुक्ला, संजय कुमार झा सहित अन्य उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!