रामगढ़: भुरकुंडा परियोजना के बलकुदरा खुली खदान में अखिल भारतीय एससी/एसटी/ओबीसी काउंसिल के तत्वावधान में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में भुरकुंडा परियोजना पदाधिकारी कुमार राकेश सत्यार्थी ने भी शिरकत की। उन्होंने साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके उपरांत सभी ने बाबा साहेब को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। अवसर पर काउंसिल के अध्यक्ष मनोज कुमार राम, सचिव रामानुज प्रसाद और कोषाध्यक्ष रामदेव महतो की अगुवाई में बच्चों के बीच मिठाई और पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया। वहीं कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहेब के संघर्षों और उनके योगदान पर विचार भी साझा किए। 

अवसर पर प्रबंधक अजय कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, अभिनाश चंद्रा, अभिषेक कुमार, रिशु कुमार, रमेश कुमार, सहित भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री शशि भूषण सिंह, कोलफील्ड मजदूर यूनियन के सचिव पप्पू सिंह, एसएम राजकुमार, संजीव दूबे, शैलेन्द्र सिंह, ओम प्रकाश ओझा, अरबिंद सहाय, नौशाद आलम, शिव कुमार, पंकज, रंजीत एक्का, दिलचंद तुरी, कल्लू, अरिफ हुसैन, बुधनी देवी, प्रदीप राम, आरती देवी एवं सनीचरवा भी कार्यक्रम में शामिल रहे।

By Admin

error: Content is protected !!