रामगढ़: ए’ला एंग्लाइज स्कूल भुरकुंडा में जल पखवाड़ा के अंतर्गत सोमवार को जल संरक्षण के प्रति जागरूकता हेतु पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के इको क्लब की प्रमुख बबीता सिंह की अगुवाई में प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। विद्यार्थियों ने “जल है तो कल है” जैसे विषयों पर आकर्षक और संदेशपूर्ण पोस्टर तैयार किए।
प्रतियोगिता में रिया कुमारी और ऋषभ बेदिया ने संयुक्त रूप से प्रथम प्राप्त किया, जबकि अभिलाषा कुमारी ने दूसरा और चंचल गुप्ता ने तीसरा स्थान हासिल किया। विद्यालय प्रशासन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अंत में सभी विजेताओं को बधाई दी गई और विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।
