हजारीबाग: वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। अवसर पर महाराणा प्रताप चौक स्थित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में सांसद, विधायक, मेयर, जिला परिषद अध्यक्ष, कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह, झामुमो के वरिष्ठ नेता डॉ कमल नयन सिंह समेत बड़ी संख्या में गणमान्य और आम नागरिक शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। पूरे आयोजन स्थल पर देशभक्ति के नारों और महाराणा प्रताप अमर रहें के उद्घोष से माहौल गूंज उठा। उपस्थित नेताओं ने उनके साहस, शौर्य और देशभक्ति को याद करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास के ऐसे महान योद्धा थे, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन संघर्ष में समर्पित कर दिया। वक्ताओं ने कहा कि उनका जीवन आज भी युवाओं को राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान की प्रेरणा देता है।
इस दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि महाराणा प्रताप त्याग, पराक्रम और स्वाभिमान के प्रतीक थे। वहीं विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि देश की नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से सीख लेने की जरूरत है। कांग्रेस नेता सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप भारत के उन महान योद्धाओं में गिने जाते हैं, जिनका नाम आज भी वीरता, स्वाभिमान और देशभक्ति के लिए लिया जाता है।

मेयर अरविंद राणा ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को महाराणा प्रताप से प्रेरणा लेनी चाहिए। जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता ने कहा कि देश के लिए प्राण निछावर करने वाले वीर सपूत को बारंबार प्रणाम। झामुमो के वरिष्ठ नेता डॉ कमल नयन सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप हमारे राष्ट्र के सच्चे सपूत, राष्ट्रभक्त तथा महान योद्धा थे। वहीं कार्यक्रम के आयोजक पंकज सिंह, दीपक सिंह, रवि सिंह, डॉ मिथलेश और राकेश सिंह ने एक स्वर में कहा कि उनके योगदान को याद करते हुए देशवासियों को एकजुट होकर उनके आदर्शों पर चलने की जरूरत है।

माल्यार्पण करने वालों में मुख्य रूप से वार्ड पार्षद विकास यादव, राजू सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बिनोद कुशवाहा, शशि मोहन सिंह, वीरेंद्र सिंह, रमेश सिंह, धीरज सिंह, सुनील सिंह राठौर, सवर्ण एकता मंच के मुख्य संयोजक मुकेश सिंह, सुबोध ओझा, बलराम शर्मा, प्रकाश कुमार, वरिष्ठ पत्रकार विकाश सिंह, परमानंद सिंह, प्रेम शंकर सिंह, गोपाल सिंह, कृष्ण कुमार सिन्हा, दीपक राय, आलोक सिंह, अनूप सिंह, मनोज कुमार सरोज, शंकरदीप सिंह, शंभू सिंह, कामाख्या सिंह, अमित सिंह, चन्दन सिंह, ठाकुर प्रशांत सिंह, ठाकुर संतोष सिंह, विक्रांत सिंह, सुनील सिंह, समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

By Admin

error: Content is protected !!