रामगढ़: सीसीएल की भुरकुंडा कोलियरी में नये आउटसोर्सिंग पैच का भूमिपूजन शनिवार को दोपहर 12:30 बजे किया जाएगा। इस संबंध में भुरकुंडा परियोजना पदाधिकारी ने पत्र जारी करते हुए क्षेत्र की आठ समितियों को भूमि पूजन कार्यक्रम में आमंत्रित किया है। कार्यक्रम में एक समिति से अधिकतम चार प्रतिनिधियों को ही शामिल होने की अपील की गई है।

इन समितियों में संयुक्त विस्थापित प्रभावित मोर्चा,  रैयत विस्थापित मोर्चा, ऑल झारखंड रैयत विस्थापित प्रभावित मोर्चा, झारखंडी बेरोजगार संघर्ष मोर्चा कोयलांचल क्षेत्र, भुरकुंडा क्षेत्र कोयलांचल संघर्ष समिति, कोल माइन वर्कर्स यूनियन, राष्ट्र सर्वोपरि वेलफेयर ट्रस्ट, भुरकुंडा कोलियरी रोड सेल समिति शामिल है। 

बताते चलें कि बीते 7 मई को बंद संगम ओसीपी माइंस से कुछ दूरी पर विधिवत नारीयल फोड़कर प्री-माइनिंग कार्य की शुरुआत की गई थी। जिसमें शामिल नहीं किए जाने पर क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों में नाराजगी देखी जा रही है। इसके दूसरे दिन से रैयत-विस्थापित और प्रभावितों की विभिन्न समितियां अपनी-अपनी मांगों को लेकर सक्रिय होने लगी हैं। 

 

By Admin

error: Content is protected !!