रामगढ़: थाना क्षेत्र अंतर्गत चुट्टूपालू घाटी में शुक्रवार को सड़क दुघर्टना में ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा काफी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मछली लदा ट्रक ( AP 16 TE 6607) रांची से रामगढ़ की ओर आ रहा था। इस क्रम में गड़के मोड़ के निकट ट्रक ने किसी अज्ञात वाहन के पीछे जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जिससे ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक पर लदी मछलियां आगे की तरफ से सड़क पर जा गिरी। जबकि दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन भाग निकला। अनुमान लगाया जा रहा है कि ट्रेलर, कंटेनर सरीखे किसी बड़े मालवाहक वाहन से ट्रक की टक्कर हुई है।

वहीं मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे ड्राइवर और खलासी को बाहर निकाला गया और आनन-फानन में सदर अस्पताल भेज दिया गया। जहां चिकित्सकों ने ड्राइवर के मौत की पुष्टि कर दी। जबकि खलासी गंभीर रूप घायल बताया जाता है। 

By Admin

error: Content is protected !!