| संथाल समाज दिशोम मांझी परगना केंद्रीय समिति ने की बैठक |
रामगढ़: संथाल समाज दिशोम मांझी परगना केंद्रीय समिति की बैठक रविवार को मांडू में केंद्रीय अध्यक्ष फागु बेसरा की अध्यक्षता और केंद्रीय महासचिव सोनाराम मांझी के संचालन में हुई। बैठक में 30 मई 2026 को संथाल समाज दिशोम मांझी परगना का 30वां स्थापना दिवस आक्षात बैंक्वेट हॉल कुजू में धूम-धाम से मनाने का निर्णय लिया है। बैठक में समाज की एकता, मजबूती एवं संथाली कला, संस्कृति, परम्परा एवं सामाजिक अधिकारों को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
इस दौरान केंद्रीय अध्यक्ष फागु बेसरा ने कहा कि स्थापना दिवस समारोह में संथाली पारम्परिक नृत्य, संगीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक-कला, समाज की गौरवशाली परम्पराओं पर बल दिया जाएगा। संथाली संस्कृति, भाषा, रीति-रिवाज और पारम्परिक विरासत को संरक्षित एवं आगे बढ़ाने समाज का नैतिक दायित्व है। इस आधुनिक दौर में अपनी पहचना और संस्कृति को बचाए रखना है।
बैठक में मुख्य रूप से संथाल समाज दिशोम मांझी परगना के केंद्रीय कोषाध्यक्ष एतो बास्के, केंद्रीय उपाध्यक्ष अलख कुमार मांझी, केन्द्रीय उपाध्यक्ष कान्दो मराण्डी, केन्दीय सचिव पन्नालाल मुर्मू, सहकोषाध्यक्ष प्रदीप सोरेन, प्रखण्ड अध्यक्ष कैलाश मांझी, प्रखण्ड कोषाध्यक्ष अमित हांसदा, चेतो मरांडी, सनु मदन सोरेन, धनीराम मांझी आदि।
