बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने और योजनाओं से जोड़ने का दिया निर्देश 

रामगढ़: उपायुक्त ऋतुराज ने बुधवार को पतरातू प्रखंड कै कोतो पंचायत स्थित बिरहोर क्षेत्र का दौरा कर आदिम जनजाति समुदाय से सीधा संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों से आवास, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और राशन व्यवस्था की जानकारी ली।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बिरहोर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं मजबूत की जाएं। योग्य लाभुकों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन और मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना से तुरंत जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से कोई परिवार वंचित न रहे। इसके लिए सभी विभाग मिशन मोड में समन्वय से काम करें।

मौके पर उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, प्रभारी पदाधिकारी रविन्द्र कुमार गुप्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता,सी ओ मनोज चौरसिया, कल्याण विभाग से किरन कुमारी, प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी, पालु मुखिया पानो देवी,पंचायत सचिव साब्या कुमारी, अमरेन्द्र कुमार, पंचायत समिति सदस्य वीणा देवी,उप मुखिया उमा कुमारी, मनमती देवी, वीणा देवी, मालती देवी, दीपा वर्मा, सीमा देवी, सहित अन्य उपस्थित थे।।

By Admin

error: Content is protected !!