उरीमारी: डीएवी पब्लिक स्कूल उरीमारी में आयोजित चार दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का बुधवार को समापन हुआ। इस शिविर में पेंटिंग, डांस, संगीत, करियर गाइडेंस, वेब पेज डिजाइनिंग, साइबर क्राइम और साइबर सिक्योरिटी, व्यक्तित्व विकास जैसी विभिन्न गतिविधियों में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कैंप के अंतिम दिन विद्यालय की कक्षा सातवीं की विद्यार्थी तूलिका राय द्वारा तराना डांस और कक्षा चौथी की अमूल्या द्वारा डांस की प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मौके पर विद्यालय के प्राचार्य प्रशांत कुमार भुइयां ने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। समारोह की शुरुआत डीएवी गान और समापन शांति-पाठ से किया गया। कैंप के सफल आयोजन में शिक्षक-शिक्षिकाओं और अन्य कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा। 

By Admin

error: Content is protected !!