मामला भदानीनगर ओपी क्षेत्र के चैनगड्डा का

रामगढ़: भदानीनगर ओपी क्षेत्र अंतर्गत चैनगड्डा में गेरवाटांड के निकट दामोदर नदी में नहाने के दौरान एक युवक की डूबकर मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बरकाकाना ओपी क्षेत्र के घुटूवा बाजार टांड़ निवासी समीर अंसारी (22 वर्ष) पिता सयूब अंसारी अपने दो साथियों मो. आरिफ और हसन अंसारी के साथ शुक्रवार की सुबह 11:00 बजे बाइक पर दामोदर घाट आया था। जहां तीनों युवक नदी में नहाने लगे। इस क्रम में समीर अंसारी नदी धारा में बहकर गहरे पानी में डूबे गया। यह देख उसके दोनों साथियों ने शोर मचाया। जिसे सुनकर आसपास के ग्रामीण पहुंचे। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी और समीर गहरे पानी में समा गया था।

मामले की की सूचना मिलने पर भदानीनगर ओपी प्रभारी अख्तर अली घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों युवकों से घटना की जानकारी लेते हुए स्थानीय युवकों की मदद से नदी में समीर  की खोजबीन शुरू की गई। इस दौरान युवकों के परिजन और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। खोजबीन के क्रम में गहराई में युवक का शव चट्टान में फंसा पाया गया। जिसे निकालने की कवायद शुरू की गई। खबर लिखे जाने तक शव निकालने का प्रयास जारी है। 

 

By Admin

error: Content is protected !!