| 15,000 लीटर डीजल की हुई बचत |
रामगढ़: पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL) ने शुक्रवार की रात 4000 टन फ्लाई ऐश की पहली रेल रेक को असम के लिए रवाना किया। यह रेल रैक पतरातू से स्टार सिमेंट टेटेलिया (असम) के बीच लगभग 1243 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। विशेष बात यह रही कि पीवीयूएनएल में प्राप्त कोयला रेक को ही बैक-लोडिंग के माध्यम से फ्लाई ऐश परिवहन हेतु उपयोग में लाया गया है।
इस ऐतिहासिक अवसर पर पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एके सहगल ने हरी झंडी दिखाकर रैक को रवाना किया। मौके पर अनुपम मुखर्जी (सीजीएम, प्रोजेक्ट), मनीष खेतरपाल (जीएम ओएंडएम), ओम प्रकाश सोलंकी (जीएम, मेंटेनेंस एंड एडमिनिस्ट्रेशन) समेत पीवीयूएनएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण और मे. स्टार सीमेंट के प्रतिनिधिगण मौजूद रहे।
बताया जाता है कि रेल रेक के माध्यम से 4000 टन फ्लाई ऐश के परिवहन से लगभग 15,000 लीटर डीजल की बचत हुई है, जो सामान्यतः ऐश को डिस्पोजल साइट तक पहुंचाने में प्रयुक्त होता। इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि ऊर्जा संसाधनों की भी महत्वपूर्ण बचत सुनिश्चित होगी।
