रामगढ़: पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) टाउनशिप में शनिवार को “गर्ल्स एम्पावरमेंट मिशन 2026” का शुभारंभ हुआ। इससे पूर्व शुक्रवार की शाम उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पिछले वर्ष की प्रतिभागी बच्चियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। साथ ही मिशन से जुड़े अपने अनुभवों को भी साझा किया। साथ ही नये बैच की छात्राओं को इस अवसर का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रेरित भी किया। 

अवसर पर पीवीयूएनएल के सीईओ ए.के. सहगल और स्वर्णरेखा महिला समिति की अध्यक्षा रेनू सहगल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मिशन 2026 के लिए चयनित छात्राओं को बैग, यूनिफॉर्म, जूते, किट और अन्य आवश्यक सामग्री दी गई।

बताया जाता है कि मिशन के तहत आसपास के विद्यालयों की 50 बालिकाओं का पंजीकरण किया गया है। मिशन के तहत बच्चियों को नई चीजें सीखने का अवसर मिलेगा, साथ ही उनके अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने और आत्मविश्वास को मजबूत करने की दिशा में भी प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में पीवीयूएनएल के कई महाप्रबंधक, वरीय अधिकारी, कर्मचारी, उनके परिवारजन और बच्चे शामिल रहे।

 

By Admin

error: Content is protected !!