रामगढ़: भीषण गर्मी से आम लोगों को रही परेशानी को देखते हुए भुरकुंडा पंचायत के मुखिया अजय पासवान ने रविवार तीन स्थानों पर शीतल पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई। जिससे भुरकुंडा मेन रोड पर आवागमन करनेवाले राहगीरों और स्थानीय लोगों स्वच्छ और शीतल पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सके। मुखिया के सौजन्य से भुरकुंडा गुरुद्वारा के सामने हनुमान मंदिर, भुरकुंडा पंचायत भवन परिसर और हॉस्पिटल कॉलोनी में घड़ा, मग और ग्लास की व्यवस्था की गई है।
मुखिया अजय पासवान ने बताया कि बढ़ती गर्मी के मद्देनजर राहगीरों के लिए शीतल पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जरूरत के अनुसार अन्य जगहों को भी चिन्हित कर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं मुखिया ने बताया कि पेयजल की समस्या को देखते हुए पंचायत के छठ मंदिर, नीचे धौड़ा, हॉस्पिटल कॉलोनी, न्यू बैरेक में खराब पड़े चार जलमिनार को दुरुस्त करा दिया गया है और जलापूर्ति बहाल कर दी गई है। प्याउ की व्यवस्था में स्थानीय विजय कुमार, गुरदीप सिंह रेखी, राजन पांडेय, परमेश्वर सहित अन्य ने योगदान दिया।
