रामगढ़: बकरीद पर्व को लेकर रामगढ़ पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सजग है। पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु हर जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं। इस क्रम में रामगढ़ पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर रविवार को पुलिस केंद्र रामगढ़ में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिसमें जिला पुलिस बल और जैप के जवानों ने आपातकालीन स्थिति से निबटने के लिए अभ्यास किया।

इस दौरान दंगाई भीड़ को सर्वप्रथम पुलिस ने कानून हाथ में न लेने की चेतावनी दी। बावजूद इसके भीड़ के उग्र होने पर जमकर लाठीचार्ज किया गया, जिससे भीड़ तितर-बितर हो गई। कई दंगाईयों को हिरासत में भी लिया गया। पुलिस केंद्र के सार्जेंट मेजर मंटू यादव और रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय की देखरेख में मॉक ड्रिल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

By Admin

error: Content is protected !!