रामगढ़: गंगा दशहरा के अवसर पर सोमवार को सौन्दा ‘डी’ पंचायत में आजाद नगर के निकट नलकारी नदी तट पर पूजा और गंगा आरती की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सौंदा ‘डी’ परियोजना पदाधिकारी कैलाश कुमार, विशिष्ट अतिथि मुखिया उपेंद्र शर्मा सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडित द्वारा विधिवत रूप से पूजा-अर्चना कर गंगा आरती की गई। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
आयोजन को सफल बनाने में पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि डब्लू पाण्डेय, उप मुखिया संजय भारती, आजाद नगर वार्ड सदस्य प्रतिनिधि संजय कुमार, सांसद पंचायत प्रहरी सह पूर्व वार्ड सदस्य प्रवीण नायक पंचायत स्वयंसेवक संतोष रजक, पुजारी मुरली वैध, कृष्णा कुमार, रागनी देवी, रंजीत सिंह, संतोष कुमार, मिठु सिंह, विशाल कुमार, शंकर भुईयां, नीलु कुमारी महली, अनिता देवी, मनोज कुमार, सुनिता देवी, सुरज पासवान, सन्नी कुमार सहित अन्य ने योगदान दिया।
