रामगढ़: ए’ला एंग्लाइज स्कूल भुरकुंडा में शनिवार को संस्थापक राजकिशोर सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। इसके साथ ही स्कूल परिसर में आयोजित पांच दिवसीय समर कैंप का समापन भी हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय राज किशोर सिंह के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई। इसके उपरांत सभी ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर वक्ताओं ने शिक्षा के प्रति उनके योगदान को याद किया। वहीं पांच दिवसीय समर कैंप के अंतिम दिन विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, चित्रकला, योग, खेलकूद, हस्तकला, भाषण कला और व्यक्तित्व विकास जैसी गतिविधियों में उत्साह से भाग लिया। समापन समारोह में छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य विजयंत कुमार ने कहा कि स्वर्गीय राज किशोर सिंह द्वारा बोया गया शिक्षा का बीज आज विशाल वृक्ष बनकर हजारों विद्यार्थियों का भविष्य संवार रहा है। समर कैंप जैसे आयोजन बच्चों के व्यक्तित्व विकास और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं सचिव डॉ. गजाधर महतो प्रभाकर ने कहा कि स्व. राज किशोर सिंह के सपनों और आदर्शों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है। विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हमारा लक्ष्य है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में केजी प्राचार्या अंजू पटेल, प्रशासक संजय कुमार सहित धर्मेश सोनी, जय किशोर प्रसाद महतो, कंचन सोनी, सूरजदेव सिंह, सिद्धार्थ कुमार, गौरव कुमार साहू, कृष्णा अम्बष्टा, अजीत शर्मा, वैभव कुमार, ट्विंकल पॉल, सपना मिंज, सरिता कुमारी, शबाना खातून, रितिका गुप्ता, रुचि सिंह, सीमा हेंब्रम, काजल बनर्जी, बबीता कुमारी, शीला देवी, वर्षा टेटे, काजल सिंह सहित अन्य ने योगदान दिया।

By Admin

error: Content is protected !!