अड्डेबाजी को लेकर जगह-जगह की गई छापेमारी 

रामगढ़: पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर रामगढ़ पुलिस ने मंगलवार को नशे के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया। जिला अंतर्गत सभी थाना और ओपी प्रभारी के नेतृत्व में कोचिंग सेंटर, चौक-चौराहों, हाट-बाजार सहित अन्य स्थानों पर आम लोगों को नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी देते हुए नशा नहीं करने अपील की। साथ ही अपने परिजनों, मित्रों और परिचितों को भी नशे से परहेज़ के लिए प्रेरित करने की अपील की गई।

वहीं इससे पूर्व बीती रात पुलिस अधीक्षक की पहल “प्रहरी” के तहत  नशाखोरी, अड्डेबाजी, छेड़खानी पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस ने जगह-जगह छापेमारी भी की। इसके साथ ही आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु सघन गश्ती भी अभियान भी चलाया गया। 

By Admin

error: Content is protected !!