| जादूगर विश्वजीत ने अनोखे मैजिक ट्रिक्स से किया मंत्रमुग्ध |
रामगढ़: टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल घाटो में सोमवार को ” होकस पोकस मैजिक शो” का आयोजन किया गया। जिसमें जादूगर विश्वजीत ने एक से बढ़कर एक मैजिक ट्रिक्स प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या डॉ. सोनिया तिवारी ने जादूगर विश्वजीत को पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि टाटा स्टील के अधिकारी राकेश कुमार सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी मौजूद रहे।

मैजिक शो में जादूगर विश्वजीत ने कई जादूगरी के कई नमूने पेश किए और बच्चों की खूब तालियां बटोरीं। इस दौरान हैरतंगेज मैजिक ट्रिक्स देख बच्चे दंग और खासे उत्साहित रहे। वहीं जादूगर ने बच्चों को ट्रिक्स के पीछे की सच्चाई से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जादूगरी एक कला है, जिसके लिए निरंतर अभ्यास करने और आत्मविश्वास बनाए रखने की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि मैजिक ट्रिक्स पर आंख मूंद कर विश्वास न करें बल्कि उसके पीछे की वजह जानने का भी प्रयास करें।
अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ. सोनिया तिवारी ने कहा कि मैजिक ट्रिक्स विज्ञान और कला का समन्वय है। जिसे जादूगर अपनी रचनात्मकता से प्रभावी और अविश्वसनीय बनाता है। इस प्रकार के आयोजन बच्चों की कल्पना को न सिर्फ नये आयाम देते हैं बल्कि उनकी तार्किक सोच को भी विस्तार देते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों में कुछ नया सीखने की ललक हमेशा रहनी चाहिए। विद्यालय में आगे भी इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन होता रहेगा।
