हत्याकांड के फरार अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी की मांग, आंदोलन की चेतावनी 

गिद्दी (हजारीबाग): डाड़ी प्रखंड के रबोध पंचायत स्थित जोगा चौक में रविवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें दिवंगत बालेश्वर पटेल को समाज के लोगों और जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि दी।सभा की अध्यक्षता जिप सदस्य सर्वेश सिंह और संचालन समाजसेवी मंगलदेव महतो ने किया। अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह डाड़ी मुखिया लखनलाल महतो, कुर्मी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कुमेश्वर महतो और हजारीबाग जिला उपाध्यक्ष लालधन महतो मौजूद रहे। 

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रशासन बालेश्वर पटेल हत्याकांड के फरार अभियुक्तों को जल्द गिरफ्तार करे। प्रशासन को 2 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा गया कि यदि इस अवधि में बाकी बचे फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो समाज के लोग सड़क पर उतरकर चक्का जाम आंदोलन करेंगे। वहीं समाज के लोगों ने  मृतक के परिजनों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी और उचित मुआवजा देने की भी मांग की।

सभा में मुखिया उमेश करमाली, होन्हेमोढा पंचायत समिति सदस्य रीमा कुमारी, पूर्व ज़िप सदस्य मांडू नरेश महतो, वकील महतो, कपिलदेव महतो, सेवालाल महतो, गुलचंद महतो, शिवशंकर प्रसाद, सुरेंद्र करमाली, धानेश्वर महतो, श्रीनाथ महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। शोकाकुल परिवार से रीता कुमारी, बसंती देवी, तिलक चंद्र पटेल, संजय कुमार भी उपस्थित थे।

 

By Admin

error: Content is protected !!