तैयारी को लेकर मंदिर समिति और पुलिस अधिकारियों को दिए गए दिशा-निर्देश 

रिपोर्ट – एस. अंसारी 

रांची: आगामी जगन्नाथपुर रथ यात्रा और मेले को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए रविवार को पुलिस अधिकारियों और मंदिर समिति की संयुक्त उच्चस्तरीय बैठक की। जिसकी अध्यक्षता अपर पुलिस महानिदेशक दक्षिण छोटानागपुर प्रक्षेत्र मनोज कौशिक ने की। इससे पूर्व पुलिस अधिकारियों ने मंदिर प्रक्षेत्र का अवलोकन भी किया।

वहीं बैठक में मेले के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी, रथ यात्रा मार्ग का भौतिक सत्यापन, सीसीटीवी मॉनिटरिंग, कंट्रोल रूम, ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग व्यवस्था और आपातकालीन एग्जिट रूट सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही सोशल मीडिया पर निगरानी, अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई तथा महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम करने पर जोर दिया गया। प्रशासन ने लोगों से भी रथ यात्रा और मेले को शांति, सौहार्द और आपसी सहयोग के साथ संपन्न कराने की अपील की।

बैठक में एसएसपी रांची राकेश रंजन, एसपी ग्रामीण गौरव गोस्वामी, एसपी सिटी पारस राणा, एसपी ट्रैफिक राकेश सिंह, सभी डीएसपी, थाना प्रभारी एवं मंदिर समिति के सदस्य मौजूद रहे।

By Admin

error: Content is protected !!