रिपोर्ट- एस. अंसारी 

रांची/खूंटी: केरल के वायनाड जिले में चल रहे टनल निर्माण कार्य के दौरान मंगलवार को मिट्टी धंसने से झारखंड के खूंटी जिले के एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान तोरपा प्रखंड के उनुकदा गांव निवासी 25 वर्षीय अनमोल डोडराय के रूप में हुई है।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, वायनाड क्षेत्र में निर्माणाधीन टनल में मंगलवार को अचानक मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा धंस गया। इसी दौरान अनमोल उसकी चपेट में आ गया। जिससे अनमोल की मौके पर ही मौत हो गई। 

इधर, अनमोल की मृत्यु की सूचना मंगलवार देर शाम उनुकदा गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया‌। बताया जाता है कि अनमोल कुछ महीने पहले ही रोजगार की तलाश में केरल गया था। परिजनों ने सरकार और संबंधित एजेंसी से अनमोल का पार्थिव शरीर जल्द से जल्द गांव लाने और उचित मुआवजा देने की मांग की है। 

हालांकि अब तक केरल प्रशासन और निर्माण कंपनी की ओर से हादसे के कारणों और मुआवजे को लेकर आधिकारिक बयान नहीं आया है। खूंटी जिला प्रशासन ने कहा है कि वह केरल में स्थित झारखंड भवन और स्थानीय अधिकारियों के माध्यम से मामले की जानकारी ले रहा है और परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

 

By Admin

error: Content is protected !!