भुरकुंडा (रामगढ़): भुरकुंडा के मतकमा चौक पर रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल और बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। नेताओं के आगमन पर भाजपा रामगढ़ जिलाध्यक्ष संजीव सिंह बाबला की अगुवाई में बुके और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत सभी बूथों पर ध्यान देने और मतदाताओं का सहयोग करने के निर्देश दिए।

बताते चलें कि बड़कागांव के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो की धर्मपत्नी के निधन पर प्रदेश अध्यक्ष शोकाकुल परिवार से मिलने गए। जबकि सांसद मनीष जायसवाल और विधायक रोशन लाल चौधरी पटेल नगर पंचायत में शिवशक्ति धाम के भूमिपूजन और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए।
स्वागत करनेवालों में राधेश्याम अग्रवाल, राजू चतुर्वेदी, सोनू कुशवाहा शौर्य, सुरेंद्र करमाली, राजेंद्र मुंडा, अशोक सोनी, सरस्वती देवी, देवेंद्र सिंह, किशोर कुमार महतो, रंजीत राम सहित अन्य मौजूद थे।
