• टाटा डीएवी घाटो का ताइक्वांडो में रहा दबदबा
• डीएवी कपिल देव ने क्रिकेट में मारी बाजी
रामगढ़: टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल घाटो में आयोजित दो दिवसीय डीएवी क्लस्टर स्तरीय खेल महोत्सव–2026 का समापन शुक्रवार को हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि टाटा स्टील के हेड इंफ्रास्ट्रक्चर एमेनिटीज़ श्री तरुण कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर तरुण कुमार ने कहा कि “खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास एवं टीम भावना का श्रेष्ठ विद्यालय है। प्रतियोगिताओं से प्राप्त अनुभव जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता की नई ऊँचाइयों तक पहुँचने की प्रेरणा देता है।”
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में टाटा स्टील के सीईपी श्री मनीष कुमार, डीएवी पब्लिक स्कूल सिमडेगा के प्राचार्य श्री सुजय मिश्रा तथा डीएवी पब्लिक स्कूल सिल्ली की प्राचार्या श्रीमती बूबून शरण उपस्थित रहीं।
विद्यालय की प्राचार्या डॉ. सोनिया तिवारी ने कहा कि इस महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, अनुशासन एवं सर्वांगीण व्यक्तित्व का विकास करना है। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह सिद्ध किया कि समर्पण और निरंतर अभ्यास से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
| प्रतियोगिताओं के परिणाम
क्रिकेट ताइक्वांडो |
समारोह के अंत में सभी विजेताओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। आयोजन समिति, प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों द्वारा दिखाए गए अनुशासन एवं खेल भावना की सभी अतिथियों ने सराहना की।
