पिस्का नगड़ी (रांची): झारखंड प्रदेश तेली समाज ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से नगड़ी प्रखंड इकाई का गठन किया. पांडूनेश्वर धाम परिसर नगड़ी मेला टिकरा में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से नई कमेटी का चयन किया गया. बैठक में रोहित साहू को प्रखंड अध्यक्ष और अरुण कुमार साहू को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई.
बैठक में नगड़ी, देवरी, साहेर, नारो, बांध टोली, बरसा, एडचोरो, टूंडूल, नया सराय, लालगुटवा, बलालोग और कुदलोग सहित कई गांवों के समाजजन शामिल हुए. कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश तेली समाज के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू, रांची जिला अध्यक्ष जेम्स कुमार कश्यप, जिला महामंत्री प्रकाश साहू और पुंदाग नगर अध्यक्ष राम कुमार विद्यार्थी विशेष रूप से उपस्थित थे.
प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू ने कहा कि संगठन की मजबूती समाज की एकजुटता से संभव है. उन्होंने युवाओं से संगठन में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और आर्थिक विकास के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया. साथ ही नई कमेटी को शीघ्र पूर्ण कार्यकारिणी गठित करने की सलाह दी.
वहीं जिला अध्यक्ष जेम्स कुमार कश्यप ने कहा कि संगठित समाज ही अपने अधिकारों की रक्षा प्रभावी ढंग से कर सकता है. उन्होंने आपसी सहयोग बढ़ाने और शिक्षा व सामाजिक विकास को प्राथमिकता देने की अपील की.
कार्यक्रम में बजरंग साहू, शीतल साहू, दिगेश्वर साहू, रामजीवन साहू, महेश साहू, मनोहर साहू, हरिनाथ साहू, उमेश साहू, आनंद साहू, राजू साहू, आकाश साहू, दीपक साहू, विष्णु साहू, पवन साहू, कमलेश साहू, विवेक साहू, महावीर साहू, मनोज साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे.
