रामगढ़: बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण और उनके अधिकारों के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को  चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जनजागरूकता अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के पोस्टर लगाए गए। साथ ही लोगों को हेल्पलाइन की उपयोगिता और बच्चों से संबंधित आपात परिस्थितियों में इसकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि संकट में फंसे बच्चों की सहायता के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एक निःशुल्क एवं 24×7 उपलब्ध सेवा है।

इस दौरान आम नागरिकों से अपील की गई कि यदि कोई बच्चा बाल मजदूरी, बाल विवाह, शोषण, हिंसा, उपेक्षा, तस्करी अथवा किसी भी प्रकार के संकट की स्थिति में दिखाई दे, तो बिना किसी विलंब के चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर निःशुल्क कॉल कर इसकी सूचना दें। समय पर दी गई सूचना किसी बच्चे के जीवन को सुरक्षित एवं बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

अभियान के माध्यम से लोगों से बच्चों के अधिकारों की रक्षा में सक्रिय सहभागिता निभाने और जरूरतमंद बच्चों तक सहायता पहुंचाने में प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील की गई

By Admin

error: Content is protected !!