रिपोर्ट- एस. अंसारी

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ. अशोक कुमार पांडा ने शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान राज्य में संचालित SAIL की इकाइयों और सार्वजनिक क्षेत्र के इस्पात उपक्रम से जुड़े विभिन्न विषयों पर औपचारिक चर्चा हुई। इसे राज्य सरकार और केंद्रीय उपक्रम के बीच समन्वय बैठक के रूप में देखा जा रहा है। 

अवसर पर झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार, बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक-प्रभारी प्रिय रंजन तथा सेल के खनन विभाग के अधिशासी निदेशक वी. मानवटी भी मौजूद थे। सरकारी सूत्रों के अनुसार बैठक शिष्टाचार भेंट थी, लेकिन इसमें राज्य में इस्पात क्षेत्र के विकास और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

 

By Admin

error: Content is protected !!