ED ने भी शुरू की PMLA के तहत पड़ताल 

रिपोर्ट- एस. अंसारी 

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग में कथित अनियमितताओं का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। छात्र आंदोलन के बीच CID ने आयोग के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में यह 20वीं गिरफ्तारी है। खियांग्ते ने 22 जुलाई को अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। गिरफ्तारी से पहले उनसे कई बार पूछताछ भी हुई। वहीं आयोग के तीन सदस्य अजीता भट्टाचार्य, अनिमा हांसदा और जमाल अहमद ने भी एक दिन पहले इस्तीफा दे दिया, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया।

पेपर लीक और अनियमितताओं की जांच अब आर्थिक पहलुओं तक भी पहुंच गई है। प्रवर्तन निदेशालय ने PMLA के तहत जांच शुरू कर दी है। इससे वित्तीय लेन-देन और उससे जुड़े लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है। 

By Admin

error: Content is protected !!