रिपोर्ट – एस. अंसारी
रांची: जमीयतुल मोमिनीन इटकी का चुनाव रविवार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चला, जिसमें करीब 63 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। देर रात मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर अमीन अंसारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तसलीम अहमद को 105 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। वहीं कलीम अंसारी सचिव पद पर 205 वोट, मोहम्मद आरिफ अंसारी उपाध्यक्ष पद पर 253 वोट और मोहम्मद इमरान अंसारी संयुक्त सचिव पद पर 213 वोटों के अंतर से विजयी रहे।
मतदान के लिए चार केंद्र बनाए गए थे और पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी की निगरानी में कराई गई। स्थानीय पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। मतगणना के बाद विजयी पदाधिकारियों को प्रमाण-पत्र भी सौंपे गए। चुनाव चीफ सह संयोजक शहाब हमजा ने मतदाताओं, उम्मीदवारों, समर्थकों, संरक्षकों और चुनाव समिति के सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि सभी के सहयोग से चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सका।
मौके पर तारिक हसन, वसीम इकबाल, अरशद अंसारी, हाजी अली हसन, ऐनुल हक अल-अंसारी, मंसूर अंसारी, कारी जुबैर अहमद, दानिश निजाम, शारिक जमाल, मोहम्मद रेहान, अहमद अंसारी, इरशाद अंसारी, अब्दुल राजिक, अबु साहबन, अबु रेहान, फरीद अंसारी, मुन सहित अन्य लोग मौजूद थे।
