चतरा: गिद्धौर पुलिस ने बीती रात स्थानीय लखन राणा के घर में हुई चोरी का खुलासा किया है। मामले में एक अभियुक्त को चोरी किए गए 25 हजार रुपये नकद और अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया है। 

पुलिस इंस्पेक्टर बीरेंद्र हांसदा ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि बीते गुरुवार की रात गिद्धौर गांव निवासी लखन राणा के घर में चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अनुसंधान करते हुए इटखोरी थाना क्षेत्र के धुना गांव निवासी मो. रिजवान को गिरफ्तार किया।उसके पास से चोरी के 25 हजार नकद, एक छोटा बैग, लखन राणा के आधार कार्ड का छायाप्रति,एक लकडी का बना बक्सा बरामद किया गया। साथ ही एक मोबाइल भी जब्त किया गया।

इसके उपरांत लखन राणा के आवेदन के आधार पर गिद्धौर थाना कांड संख्या 85/26 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापेमारी में पुलिस इंस्पेक्टर बीरेंद्र हांसदा सहित थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री, पुलिस अवर निरीक्षक सुनील सिंह सदलबल शामिल थे।

By Admin

error: Content is protected !!