रांची: राजधानी रांची में दुर्गा पूजा 2026 की तैयारियों ने अब खास रंग लेना शुरू कर दिया है। ओसीसी क्लब पूजा कमेटी, बांग्ला स्कूल ने इस वर्ष की पूजा थीम “शिला कैलाश” की औपचारिक घोषणा कर दी है। थीम भारतीय प्राचीन शिल्पकला, आध्यात्मिक आस्था और ऐतिहासिक मंदिर स्थापत्य के अद्भुत संगम को दर्शाने की कोशिश करेगी। इस बार पूजा पंडाल को सामान्य ढांचे की तरह नहीं, बल्कि एक विशाल शिला को तराशकर बनाए गए मंदिर की शैली में प्रस्तुत करने की परिकल्पना की गई है। इसकी खासियत यह होगी कि देखने वाले को पूरा मंदिर एक ही पत्थर से निर्मित होने का अनुभव मिलेगा।

“शिला कैलाश” की थीम महाराष्ट्र के औरंगाबाद क्षेत्र स्थित एलोरा की प्रसिद्ध कैलाश मंदिर से प्रेरित है। कैलाश मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता इसकी एकाश्म वास्तुकला है। जहां मंदिर की दीवारें, स्तंभ, आकृतियां, मूर्तियां और बारीक नक्काशी उसी मूल शिला का हिस्सा हैं। प्राचीन भारतीय शिल्पकारों की कल्पनाशक्ति, तकनीकी दक्षता और पत्थर पर की गई बारीक नक्काशी को आधुनिक दुर्गा पूजा के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का प्रयास होगा।

 

By Admin

error: Content is protected !!