रामगढ़: शहर के टायर मोड़ के निकट शनिवार को बस की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गोला प्रखंड के रहनेवाले अमर कुमार महतो और प्रियेश कुमार महतो के रूप में हुई। दोनों रामगढ़ कॉलेज के विद्यार्थी बताए जाते हैं। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर 12 बजे दोनों युवक बाइक (JH 24 Q 8577) पर पटेल चौक से रामगढ़ कॉलेज जा रहे थे। इस क्रम में उनकी बाइक एक अन्य बाइक से टकराकर अंसतुलित हो गई। दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। इसी क्रम में पीछे से आते सिटी राइड बस (JH 01 A 1239) ने उन्हें कुचल दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।  वहीं बस का चालक रामगढ़ कॉलेज के निकट वाहन खड़ा कर भाग निकला।

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। वहीं सूचना पर मृतकों के परिजन भी पहुंचे। गहमागहमी के बीच सड़क तकरीबन पांच घंटे जाम रही। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने-बुझाने और उचित मुआवजे के आश्वासन पर जाम हटाया गया।

By Admin

error: Content is protected !!