रामगढ़: जिला स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को छत्तरमांडू स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। अवसर पर रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने धरती आबा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके साथ ही उन्होंने जिला वासियों को हार्दिक को हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।
अवसर उपायुक्त ने जिले के 19 वर्षों के सफर को रेखांकित करते हुए कहा कि विगत 19 वर्षों में रामगढ़ जिले ने कड़ी मेहनत और सतत प्रयास के बल पर पूरे राज्य में अपनी एक नई और विशिष्ट पहचान स्थापित की है। हाल के समय में रामगढ़ जिला राज्य स्तर पर विकास के विभिन्न मानकों में प्रथम स्थान हासिल करने में सफल रहा है। जिला प्रशासन इस उपलब्धि और शीर्ष स्थान को बनाए रखने के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध है। हम शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पर्यटन, खेल और शहरी एवं ग्रामीण संरचनात्मक विकास के हर आयाम पर ठोस कार्ययोजना बनाकर तत्परता से कार्य किए जा रहा हैं।
वहीं उपायुक्त ने कहा कि विश्वप्रसिद्ध धार्मिक व प्राकृतिक स्थलों मां छिन्नमस्तिका मंदिर, टूटी झरना, पतरातू डैम और माया टूंगरी पहाड़ जैसे महत्वपूर्ण स्थलों के इर्द-गिर्द समय के साथ ऐतिहासिक विकास हुआ है। पतरातू डैम के सौंदर्यीकरण ने इसे पर्यटन के एक बड़े केंद्र के रूप में उभारा है। कहा कि जिले से गुजरने वाले दोनों प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों (NH) के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के साथ-साथ राहगीरों और नागरिकों के लिए बेहतर जन-सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।कृषि एवं जल संसाधन के क्षेत्र में समृद्धि की ओर बढ़ते कदम—गोला मंडी को नया रूप दे रही है गोला प्रखंड स्थित कृषि मंडी को आधुनिक और नए स्वरूप में विकसित किया जा रहा है, ताकि क्षेत्र कृषि का मुख्य केंद्र बन सके।
उन्होंने कहा कि युवा, रोजगार, शिक्षा और खेल का नया अध्याय—उच्च व तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में जिले में उच्च शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए डिग्री कॉलेज के संचालन के साथ-साथ मेडिकल कॉलेज और पॉलिटेक्निक कॉलेज की दिशा में प्रशासनिक स्तर पर ठोस कार्य किए जा रहे हैं। युवाओं को जिले के भीतर ही रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कंपनियों के साथ मिलकर CSR फंड के माध्यम से स्किल ट्रेनिंग (कौशल विकास) और रोजगार की प्रक्रिया पर तेजी से काम चल रहा है। युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए जिले में कई बड़े स्पोर्ट्स प्रोजेक्ट्स शुरू किए जा रहे हैं।
उपायुक्त ने जिले के नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रामगढ़ जिले के सर्वांगीण विकास में आप सभी जिला वासियों की सहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है। जिला प्रशासन का हर कार्यालय आपके सहयोग और सहायता के लिए सदैव खुला है। अपनी समस्याओं, सुझावों या फीडबैक के लिए आप किसी भी समय अधिकारियों से सीधे मिल सकते हैं या ऑनलाइन फीडबैक मीटा ऐप के माध्यम से प्रशासन तक अपनी बात पहुंचा सकते हैं।
