रांची: धुर्वा स्थित मोंटेसरी ग्राउंड में मंगलवार को केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति की ओर से भूमि पूजन संपन्न हुआ। मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ पूजा कर इस वर्ष के दुर्गा पूजा महोत्सव की औपचारिक शुरुआत की गई।
भूमि पूजन कार्यक्रम में समिति की वरिष्ठ पदाधिकारी श्रीमती शीला सिंह सहित अन्य पदाधिकारी, सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूजा के बाद समिति की बैठक में आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा हुई।
समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष भी मोंटेसरी ग्राउंड में भव्य पंडाल का निर्माण किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष योजना तैयार की जा रही है। जल्द ही मैदान में निर्माण कार्य शुरू होगा।
