गिद्दी (हजारीबाग): रबोध पंचायत अंतर्गत लरैवा टांड स्थित रोयांग फुटबॉल मैदान में आगामी 1 अक्टूबर को रिझरंग झूमर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई जिसमें कोदवे, रोयांग और सेनेगड़ा गांव के लोग मौजूद थे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया है जिसमें अध्यक्ष गुलचंद महतो, सचिव भुनेश्वर महतो, कोषाध्यक्ष पुनित कुमार महतो, उपाध्यक्ष संजय कुमार महतो, सह सचिव कमलेश कुमार महतो और सह कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार महतो को सर्वसम्मति से बनाया गया है। संरक्षक टीम में कालेश्वर महतो, राजू महतो, मिठू महतो, प्रेमनाथ महतो, रतन कुमार महतो, ठाकुर दास महतो, मोहरलाल महतो, लक्ष्मण मांझी, प्रमेश्वर महतो, रामू पाहन और केतर महतो को रखा गया है।

वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दिलीप महतो, मनोज कुमार महतो, सुनील कुमार महतो, संतोष कुमार महतो, राजेश कुमार महतो, दीपचंद महतो, हरिश्चंद्र महतो, कुलेश्वर महतो, मंजीत महतो, पच्चू महतो, मिथलेश कुमार महतो, जानकी चौधरी, कौशल महतो, कमलनाथ महतो, मनिकलाल महतो, जितेन्द्र कुमार महतो, हेमलाल महतो, पिंटू कुमार, अनुज कुमार, भास्कर कुमार, संदीप कुमार पाहन, रंजीत महतो, किशोर कुमार महतो, योगेन्द्र कुमार महतो, दिलेश्वर महतो, भुनेश्वर महतो, बाजीराम महतो, दीपक महतो, सुदय कुमार महतो, चिंतामणी महतो, धनीराम महतो, धर्मेन्द्र, अरविंद, हरिश, राहुल कुमार महतो, मनिष कुमार महतो, सरजू महतो, चुरामन महतो, कपिल देव महतो और तालेश्वर महतो को शामिल किया गया है।