पिस्का नगड़ी (रांची): सहाफी एसोसिएशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट की नई कमेटी का गठन गुरुवार को बैठक कर किया गया। पिस्का नगड़ी स्थित लोधमा रोड के मदरसा इस्लामिया काशिमुल-उलूम, इमारत-ए-शरिया पब्लिक स्कूल के पीछे हुई बैठक में सर्वसम्मति से शाहीन अहमद को अध्यक्ष और आसिफ नईम को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। बैठक की अध्यक्षता अब्दुल गफ्फार ने की जबकि संचालन फिरोज जिलानी ने किया। बैठक में पिछली कमेटी को भंग कर नई कार्यकारिणी का ऐलान किया गया।

संगठन ने निर्णय लिया कि आगामी 9 नवंबर को उर्दू दिवस समारोह भव्य रूप से मनाया जाएगा, जिसमें शहर के मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों के अलावा अधिवक्ताओं और प्रबुद्धजनों को भी आमंत्रित किया जाएगा। इसके साथ ही संगठन का कार्यालय रोशपा टावर मेन रोड से संचालित करने का फैसला लिया गया। बैठक में मेडिकल बीमा कराने और किसी भी परेशानी की स्थिति में संगठन द्वारा पूरी मजबूती से साथ खड़े रहने का भी निर्णय लिया गया।

नई कमेटी में शेख मुजिबुल हक और मोहम्मद इमरान को उपाध्यक्ष, सैयद रमीज को सचिव, फिरोज जिलानी को महासचिव, फहीम और मोहम्मद वसीम अकरम को सह सचिव तथा मोहम्मद खुर्शीद को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकारिणी में मुकर्रम हयात, नौशाद कादरी, दानिश आयज, नेहा वारसी, गुलाम शाहिद, कामरान, एमएम राही, अब्दुल गफ्फार और आदिल रशीद को सदस्य बनाया गया है।