रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के पोर्टफोलियो का प्रभार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सौंप दिया गया है। मंत्रिमंडल समन्वय विभाग ने इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना जारी कर प्रशासनिक स्थिति स्पष्ट कर दी है।
गत 6 सितंबर को सुदिव्य कुमार सोनू के असमयिक निधन के बाद से इन विभागों के पुनर्गठन की प्रक्रिया चल रही थी। जारी अधिसूचना के अनुसार, उनके पास रहे तीनों महत्वपूर्ण मंत्रालयों—उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर विकास एवं आवास, और कला, संस्कृति, खेलकूद एवं पर्यटन विभाग का संचालन अब सीधे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। ये तीनों महकमे राज्य की उच्च शिक्षा, शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर, खेलकूद और पर्यटन नीति के क्रियान्वयन के लिए बेहद अहम माने जाते हैं।
गौर करने वाली बात यह भी है कि इससे पहले पूर्व मंत्री रामदास सोरेन के मंत्रालयों की कमान भी मुख्यमंत्री ही संभाल रहे हैं। इस प्रकार वर्तमान में दोनों पूर्व मंत्रियों के विभागों का कामकाज सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की निगरानी में चलेगा। प्रशासनिक हलकों का मानना है कि यह व्यवस्था अंतरिम है और मंत्रिमंडल के आगामी विस्तार या नए सिरे से आवंटन तक प्रभावी रहेगी।
Pic courtesy Cm official social media
