रामगढ़: सयाल दक्षिणी पंचायत के टिपला केराबारी में करम पूजा समिति द्वारा करम पर्व पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मनाया गया। बहनों ने मंगलवार को अपने भाइयों की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए दिन भर उपवास रखकर करम देवता की पूजा-अर्चना की। शाम में करम डाली की स्थापना कर पारंपरिक लोकगीतों और मांदर की थाप पर सभी ने नृत्य किया। वहीं दूसरे दिन बुधवार को करम वृक्ष की डाल का विसर्जन किया गया।
मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सयाल दक्षिणी पंचायत के मुखिया जगदीश कुमार साव सहित समाजसेवी वीरेन्द्र पासवान, रिंकू कुमारी, नितिका कुमारी, सुनीता कुमारी, कामेश्वर करमाली, संदीप राम, रानी कुमारी, ऋषव तिर्की, प्रदीप लोहरा, रमेश साव, अंजलि कुमारी, आरती कुमारी, विधि कुमारी, करणदीप कुमार, विजेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
