उरीमारी (हजारीबाग): सीसीएल बरका-सयाल क्षेत्र के समाजसेवी और वरिष्ठ ट्रेड यूनियन नेता डॉ. जीआर भगत के निधन पर शुक्रवार को राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय सचिव राजू यादव ने डॉ. जीआर भगत के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उनके योगदान को याद किया। अंत में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
मौके पर राजू यादव ने कहा कि डॉ. भगत ने अपना पूरा जीवन मजदूरों, श्रमिकों और समाज हित के लिए समर्पित कर दिया। उनका सरल और मिलनसार व्यक्तित्व सदैव याद किया जाएगा। उनके निधन से सामाजिक और सांगठनिक क्षति पहुंची है।
अंत में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया और ईश्वर से प्रार्थना की गई कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
शोक सभा में सीताराम किस्कू, महादेव बेसरा, कानू मरांडी, लालू महतो, कंचन मांझी, पूरण मांझी, राजकुमार सिंह, संजय कुमार यादव, भोला रविदास, शिवराज बेदिया, दीपक यादव, विनय चौहान, नवीन कुमार, राकेश यादव, निरंजन किस्कू, राधेश्याम बैठा, विनोद प्रजापति, सोनू कुमार, सुनील हेंब्रम, भोला यादव सहित संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के लोग उपस्थित थे।
