three arrested in khuntithree arrested in khunti

खूंटी/रांची : उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के तीन उग्रवादियों को हथियार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके पास से एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, छह जिंदा कारतूस, चार मोबाइल, बाईक और चंदा रसीद बरामद किया गया है।

तोरपा थाना क्षेत्र के दियांकेल से उग्रवादियों की गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार उग्रवादियों में ललित टोपनो, नीरज लुगनू और अलबर्ट टोपनो शामिल हैं।

सभी तोरपा थानाक्षेत्र के रहनेवाले बताये जाते हैं। पुलिस के अनुसार तीनों किसी घटना को अंजाम देने के लिए जुटे थे।