भुरकुंडा (रामगढ़): आगामी दुर्गा पूजा को लेकर सयाल दक्षिणी पंचायत के रेलवे साइडिंग टिपला में बुधवार को भूमि पूजन कर पंडाल निर्माण की शुरुआत की गई।  दुर्गा मंडप प्रांगण में पुजारी बसंत साव ने मंत्रोच्चार के साथ विधिवत से भूमि पूजन संपन्न कराया। 

अवसर पर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष मां दुर्गा का भव्य और आकर्षक पंडाल बनाया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी पूजा को लेकर व्यापक तैयारी की जा रही है।

मौके पर सयाल दक्षिणी के मुखिया जगदीश कुमार साव, कमेटी अध्यक्ष दारा साव, सचिव सुभाष करमाली, उपसचिव लोकेश कुमार, कोषाध्यक्ष विराट मेहता, शक्ति साव, विशाल रजक, नीतीश कुमार मेहता, श्याम मोहन मिश्रा, हिरामन साव सहित कमेटी के कई सदस्य और स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।