कांके: SIR से जुड़ी ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर ग्रामीण मुस्लिम संगठन, कांके के तत्वावधान में बुधवार को कांके ब्लॉक चौक से जुलूस निकाला गया। जुलूस ब्लॉक परिसर पहुंचा, जहां पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने अंचलाधिकारी अमित भगत को मांग-पत्र सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने SIR की समय सीमा बढ़ाने की मांग की। साथ ही जाति और पारिवारिक सूची जल्द जारी करने की मांग रखी गई। संगठन ने कहा कि नोटिस पाने वाले लोगों को जमा किए जाने वाले दस्तावेजों की पूरी जानकारी दी जाए, ताकि उन्हें परेशानी न हो।
ग्रामीणों की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग भी की गई। आमया संगठन के अध्यक्ष एस. अली ने कहा कि ग्रामीण और अशिक्षित लोगों को दस्तावेजी प्रक्रिया की पूरी जानकारी नहीं है। कई लोगों ने जाति और आवासीय प्रमाण-पत्र के लिए आवेदन किया है, लेकिन समय पर प्रमाण-पत्र नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में केवल दस्तावेज की कमी के आधार पर किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं छूटना चाहिए।
मांग-पत्र सौंपने के दौरान पूर्व जिला परिषद सदस्य ऐनुल हक अंसारी, उप मुखिया गुफरान अंसारी, मतीउर रहमान, मुजीबुल अंसारी, मो. फुरकान, जियाउद्दीन अंसारी, साकिब अंसारी, पंचम उरांव, जाबरुल अंसारी, सुधीर बैठा, सोमरा उरांव, दशरथ उरांव समेत कई ग्रामीण और संगठन के सदस्य मौजूद रहे।
